home page

विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को एक्सीलेंस अवॉर्ड इन केमिस्ट्री से किया सम्मानित

 | 
Science Faculty students honored with Excellence Award in Chemistry

mahendra india news, new delhi
सिरसा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुपावास में केमिस्ट्री विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को एक्सीलेंस अवॉर्ड इन केमिस्ट्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. कृष्ण ढाका, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, 11वीं व 12वीं विज्ञान संकाय के उन विद्यार्थियों को देते हंै, जो स्कूल स्तर पर पूरे साल के दौरान आयोजित केमिस्ट्री टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हंै।

प्रथम पुरस्कार के लिए 1000 रुपये व मोमेंटो तथा द्वितीय पुरस्कार के लिए 500 रुपये व तृतीय पुरस्कार के लिए 250 रुपये ईनाम के रूप में दिया जाता हैं । डा. कृष्ण ढाका ने बताया की इस प्रकार की विषय आधारित टेस्ट सीरीज प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि पैदा होती है तथा कंपीटीशन की भावना बढ़ती है और विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद मिलती है। सत्र 2025-26 में इस पुरस्कार के विजेता, कक्षा 12वीं साइंस में दीक्षा पुत्री मुकेश कुमार प्रथम, रीतिका पुत्री रामस्वरूप बैनिवाल द्वितीय तथा दिव्या पुत्री विनोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 11वीं साइंस में दीक्षा पुत्री दलीप कुमार प्रथम, नीलम पुत्री कलवंत द्वितीय तथा नैतिक पुत्र संजय  कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता विशाल बागड़ी, डा. धर्मवीर भाटिया, प्रवीण मंडल, सुनील कुमार, पंकज शर्मा, कृष्ण सैनी, रवींद्र कुमार, पाली राम, वासुदेव, भूप सिंह ज्याणी, ओमप्रकाश, योगिता चौधरी; अध्यापक बलवंत सिंह, विकास शर्मा, केहरसिंह, नीरज सुखीजा व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now