home page

SDM योगेश दिलहोर ने कपास फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

 | 
SDM Yogesh Dilhor inspected the cotton crop harvesting experiment

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
डबवाली एसडीएम योगेश दिलहोर ने मंगलवार को गांव जंडवाला बिश्नोईयान में कपास की फसल कटाई प्रयोग प्रक्रिया का मौके पर पहुंचकर बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विभाग से दीपक मिर्धा सहित विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर चल रही कपास फसल कटाई प्रयोग की पूरी प्रक्रिया को देखा। कृषि विभाग की टीम द्वारा निर्धारित सरकारी मानदंडों और प्रक्रिया के अनुसार ही इस फसल कटाई प्रयोग को संपन्न कराया गया।

SDM योगेश दिल्होर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त होने वाले आंकड़े फसल की वास्तविक पैदावार का सटीक आकलन करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

SDM ने क्षेत्र के किसानों से अपील कि जिन भी किसानों के खेतों में फसल कटाई प्रयोग किया जाना है, वे कृषि विभाग और संबंधित जांच टीम को अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। किसानों का यह सहयोग बेहद जरूरी है ताकि फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार सही ढंग से पूरी हो सके और योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ के लिए सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें।

WhatsApp Group Join Now