home page

हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा को जल्द जारी होगा दूसरा नोटिस: रेनू भाटिया बोली.....

 
Second notice to Haryana singer Masoom Sharma will be issued soon: Renu Bhatia said
 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मासूम शर्मा के देहरादून के एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के सामने स्टेज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के केस में हरियाणा राज्य महिला आयोग की तरफ से द्वितीय नोटिस जल्द जारी किया जाएगा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया हांसी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का हम सहयोग करने का प्रयास करते हैं लेकिन हांसी में दो मामलों ने उन्हें दुख दिया जो महिलाओं के रिश्तों को अपमानित कर रहे हैं

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया  ने कहा कि 2 मामलों में पुरुषों के हितों में सुनवाई की गई। पहले कहा जाता था कि लड़कियां जब शहर चली जाती हैं तो वह लडक़ी बिगड़ जाती है। हालांकि हांसी जैसे छोटे जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों में लिव इन रिलेशनशिप से प्रभावित केस सामने आ रहे हैं। एक 48 साल की महिला का 26 साल के युवक से संबंध था जबकि महिला 4 बच्चों की मां है। एक अन्य मामले में देखा गया कि पति-पत्नी अलग रहते हैं व दोनों अपने बच्चों को एक दूसरे के खिलाफ मिसगाइड करते हैं।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि एक अन्य मामले में देखा गया कि पति-पत्नी अलग रहते हैं व दोनों अपने बच्चों को एक दूसरे के खिलाफ मिसगाइड करते हैं। आज तक 14,700 केसों की सुनवाई की है जिसमें पाया कि हमारे समाज में संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए इसका उपयोग देश और प्रदेश के विकास, समाजहित एवं आवश्यकता अनुसार किया जाना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now