home page

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दूसरे युवक की भी मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 | 
Second youth on bike also dies after collision with Bolero; one critically injured

mahendra india news, new delhi 

सिरसा जिला में थिराज रोड पर बीते बुधवार देर सांय हुए सडक़ हादसे में बलविंदर सिंह कीमौत हो गई थी, जबकि बलजीत सिंह व मिठू सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में उपचाराधीन मिठू सिंह की सोमवार को अलसुबह मौत हो गई है।


सिरसा नागरिक अस्पताल में मृतक मिठू सिंह का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने ब्यान दर्ज करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया 
। जिसके बाद उसका गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके साथ तीसरे बलजीत सिंह की भी हालात काफी नाजुक बताई जा रही है। जिसका बठिंडा में अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 गौरतलब है कि बता दें कि बीते बुधवार देर सांय झोरडऱोही - थिराज रोड़ , गुड़ा रजवाहा के पुल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now