सेल्फी के दीवाने सावधान ! कैमरे के सामने टू फिंगर सेल्फी बना सकता है,आपको कंगाल:- एसपी दीपक सहारन ।* *हैकर्स ने ढूंढ निकाला नया तरीका,सल्फी की आदत आपके अकाउंट को कर देगी खाली :- एसपी
Selfie lovers, beware! A two-finger selfie in front of the camera could make you bankrupt: SP Deepak Saharan. Hackers have discovered a new method; the selfie habit will empty your account: SP
Mahendra india news, new delhi
सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के कारण अब साइबर अपराधी लोगों की साधारण सेल्फी और सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरों का भी गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
विशेष रूप से फोटो लेते समय दो उंगलियों से ‘पीस साइन’ या ‘विक्ट्री साइन’ दिखाने की आदत लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार, एआई आधारित आधुनिक टूल्स अब हाई-क्वालिटी तस्वीरों से फिंगरप्रिंट डेटा निकालने में सक्षम हो रहे हैं।
यदि किसी फोटो में व्यक्ति की उंगलियां कैमरे की ओर स्पष्ट दिखाई देती हैं तो एआई तकनीक के माध्यम से फिंगरप्रिंट्स को अधिक स्पष्ट बनाकर उनका दुरुपयोग किया जा सकता है। इससे मोबाइल फोन, डिजिटल लॉकर, बैंकिंग एप्स और अन्य बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणालियों को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी केवल फिंगरप्रिंट ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों से व्यक्ति की लोकेशन, दैनिक दिनचर्या और निजी जानकारी भी जुटा सकते हैं। इन जानकारियों का उपयोग कर हैकर्स वित्तीय धोखाधड़ी, सिम स्वैप फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग ठगी और पहचान चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।
इसलिए नागरिकों को सोशल मीडिया पर फोटो और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। एसपी दीपक सहारन ने यह भी कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर अधिक लाइक और लोकप्रियता पाने की होड़ में युवा खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी लेते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित होता है। चलती ट्रेन, ऊंची इमारत, गहरी खाई या सड़क के बीच सेल्फी लेना गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और जोखिम भरी जगहों पर सेल्फी लेने से बचें।पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें, अनजान लिंक और कॉल्स से सावधान रहें तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाएं।
सुरक्षित रहने के उपाय:
कैमरे के सामने कभी भी 'पीस साइन' या विक्ट्री पोज साइन न बनाएं ।
सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी कोई भी हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटो पोस्ट करने से बचें, जिसमें आपकी उंगलियां या हथेली साफ दिखाई दे रही हों ।
अपनी तस्वीरें सार्वजनिक करने के बजाय अपने करीबी दोस्तों और परिवार तक ही सीमित रखें ।
कभी भी जोखिम भरी जगहों पर जाकर सेल्फी लेने से बचें ।
