home page

। पाथ पायोनियर करियर इंस्टीट्यूट, सिरसा द्वारा जेसीडी में हुआ सेमिनार

. Seminar organised by Path Pioneer Career Institute, Sirsa at JCD
 
 | 
. Seminar organised by Path Pioneer Career Institute, Sirsa at JCD


सिरसा। पाथ पायोनियर करियर इंस्टीट्यूट, सिरसा द्वारा जेसीडी ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए भव्य ओरिएंटेशन सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं मेडिकल, 11वीं नॉन-मेडिकल, 12वीं मेडिकल, 12वीं नॉन-मेडिकल तथा 9वीं-10वीं फाउंडेशन के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लगभग 300 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सेमिनार में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य सफलता प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के डायरेक्टर डॉ. जय प्रकाश रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। सेमिनार में संस्थान के अनुभवी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति एवं सफलता के सूत्र बताए।

मंच से संबोधित करने वालों में ऐकडेमिक हेड मुकेश, केमिस्ट्री फैकल्टी संजय, फिजिक्स फैकल्टी मनोज़, गणित फैकल्टी रजनीश कौर व जूलॉजी फैकल्टी सवीन मैम शामिल रहे। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर लीलाधर बैनीवाल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। वहीं शाखा प्रबंधक हिमांशु ग्रोवर ने संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था एवं करियर मार्गदर्शन की जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now

संस्थान के प्रबंधन से स्ट्रेटेजी प्लानिंग हेड सुहदीप चीमा तथा मैनेजमेंट सेल्स टीम से मनदीप कौर, अनमोल एवं विक्रम भाटी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने संस्थान की व्यवस्था, मार्गदर्शन और प्रेरणादायक सत्रों की सराहना की। पाथ पायोनियर करियर इंस्टीट्यूट ने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।