home page

नागरिक अस्पताल सिरसा के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जगदीश चन्द्र हुए सेवानिवृत

 
Senior Malaria Inspector Jagdish Chandra of Civil Hospital Sirsa retired
 | 
 Senior Malaria Inspector Jagdish Chandra of Civil Hospital Sirsa retired

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल, सिरसा से 37 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं पूर्ण कर वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जगदीश चन्द्र सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों द्वारा उनके घर जाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। फार्मेसी आॅफिसर प्रदीप जांगू ने भावुक होते हुए कहा कि जगदीश चन्द्र ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और शांत स्वभाव के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवा की। उनका कार्य एवं व्यक्तित्व सभी कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


जगदीश चंद्र ने कहा कि अपने सेवा कार्यकाल के दौरान स्टाफ सदस्यों ने जो सहयोग व प्यार दिया, उसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में जो आया है, उसे एक न एक दिन तो रिटायर होना ही पड़ता है। स्टाफ सदस्यों के साथ बिताए गए पलों को हमेशा याद रखूंगा।

इस अवसर पर मेडिकल आॅफिसर डॉ. साहिल मेहता, डेंटल सर्जन डॉ. डॉली लूथरा, फार्मेसी आॅफिसर प्रदीप जांगू, नर्सिंग आॅफिसर मनदीप कौर, नर्सिंग आॅफिसर कुलजीत कौर उपस्थित रहे। सभी ने जगदीश चन्द्र को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीघार्यु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now