home page

HARYANA में फायरिंग से सनसनी, पूर्व सरपंच के घर पर बदमाशों ने की 15 राउंड फायरिंग

 | 
Sensation due to firing in Haryana, miscreants fired 15 rounds at the house of former Sarpanch
mahendra india news, new delhi

युमनानगर में थाना रादौर क्षेत्र के भूरे का माजरा गांव में बदमाशों ने पूर्व सरपंच के आवास पर फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार 21अप्र्रैल/22 अप्रैल 2026 की रात्रि करीबन 1.30 बजे पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि 3 युवक पल्सर मोटरसाईकिल पर आए। उन्होंने 14 से 15 राउंड फायर किए। इसके बाद घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। 

पूर्व सरपंच के आवास पर फायरिंग की आवाज से पूरे एरिया में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकार आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी के साथ ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। 


बताया जा रहा है कि आसपास जांच शुरू की गई। हमलावर मोटरसाईकिल पर आए थे। वारदात के बाद उसी दिशा में भाग गए। जांच के दौरान नाली से एक जिंदा खोल भी मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस क्षेत्र के CCTV कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

WhatsApp Group Join Now


पुलिस को शक है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। सीआईए थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इस केस की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।