home page

सेवा भारती सिरसा ने ग्लोबल स्पेस में प्रारम्भ किया बाल संस्कार केन्द्र

 | 
https://mahendraindianews.com/india-news/seva-bharti-sirsa-started-bal-sanskaar-kendra-in-the-global/cid17933185.htm

mahendra india news, new delhi
 सेवा भारती सिरसा ने ग्लोबल स्पेस में प्लॉट नंबर 492 में बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया। यह बाल संस्कार केन्द्र अशोक शर्मा व प्रवेश शर्मा के प्लॉट नंबर 492 में (मै. क्रिस्टल मिल्क एनालाइजर सिरसा) के सौजन्य से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ प्रारम्भ किया गया।

 

 

कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले कुलदीप कुमार देवगण, जिला सहसचिव, सेवा भारती सिरसा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, गणमान्य मेहमानों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में रेनू शर्मा एडवोकेट, धर्मपाल सोमानी, नीलम त्रिखा, वरिष्ठ महिला सेविका समिति पंजाब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

तत्पश्चात अविनाश सचदेवा प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने प्रान्त में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। फिर सीबी कौशिक जिला अध्यक्ष ने सिरसा जिला, नगर, खण्ड और बस्तियों में चल रहे सेवा कार्य और आगामी योजना की विस्तृत जानकारी उदाहरण सहित दी तथा बताया कि संस्था में किसी से जाति नहीं पूछी जाती,

WhatsApp Group Join Now

सबसे समानता का व्यवहार किया जाता है। किसी के साथ किसी प्रकार का भेद भाव नहीं किया जाता। यहां पर जाति भेद, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर कार्य किया जाता है। इस बाल संस्कार केन्द्र में बच्चों को शिक्षण अध्यापिका प्रीती द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।