हरियाणा की इस जिला जेल के 5 हेड वार्डर समेत 7 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, समाने आई यह लापरवाही
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में रेवाड़ी से हैं। जिला जेल से 2 कैदियों के फरार मामले में हरियाणा के महानिदेशक जेल (DG जेल) आईपीएस आलोक मित्तल ने बड़ी कार्रवाई की है। महानिदेशक ने कार्रवाई करते हुए 7 जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें 5 हेड वार्डर और दो वॉर्डर शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सभी इन 7 कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश के डीजी जेल आलोक मित्तल के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जेल स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आई, बता दें कि 2 कैदी जेल से फरार होने में सफल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सीनियर अधिकारियों के खिलाफ भी जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जेल विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को 2 हवालाती बंदी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा निवासी 25 साल फैजान और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी 22 साल का जाहिद है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। बता दें कि दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे।
