home page

हरियाणा प्रदेश में भीषण गर्मी, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक, हीट वेव व भीषण गर्मी के दौरान क्या न करें

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों में गर्मी का असर बढ़ रहा है। दिन के समय में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में तेज गर्मी और हीट वेव के दृष्टिगत आमजन इस मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतें और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखा जाए, क्योंकि हीट वेव के कारण शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए समय रहते सतर्क रहना और बचाव के उपाय अपनाना अत्यंत आवश्यक है।


सिरसा के जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नागरिक दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यधिक तापमान की स्थिति में भारी श्रम वाले कार्यों से बचें। शरीर में पानी की कमी करने वाले पेय जैसे चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेयों का सेवन सीमित करें था बासी व अधिक प्रोटीन युक्त भोजन से परहेज करें।


यह बरतें सावधानी :
जिला राजस्व अधिकारी ने बewताया कि नागरिक यथासंभव घर के अंदर रहें और मौसम से संबंधित जानकारी के लिए रेडियो, टीवी एवं समाचार पत्रों का सहारा लें। प्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढकें तथा चश्मा, छाता, टोपी या दुपट्टे का प्रयोग करें। बाहर जाते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
उन्होंने कहा कि बाहर कार्य करने वाले नागरिक सिर, गर्दन व चेहरे को नम कपड़े से ढकें तथा समय-समय पर विश्राम करें। लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द या दौरे आने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
उन्होंने कहा कि घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दों और वेंटिलेशन का उपयोग करें तथा ठंडे पानी से स्नान करें। कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। श्रमिकों को सीधी धूप से बचाते हुए कम तापमान वाले समय में कार्य करवाया जाए।

WhatsApp Group Join Now


हीट वेव व भीषण गर्मी के दौरान क्या न करें:
जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों या धूप में अकेला न छोड़ें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। गहरे रंग व तंग कपड़े न पहनें और अधिक गर्मी में भारी कार्य न करें। खाना पकाने के दौरान रसोई को हवादार रखें।
उन्होंने कहा कि शराब, चाय, कॉफी व कार्बोनेटेड पेय का अधिक सेवन न करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं। बिना हाथ धोए आंख, नाक व मुँह को न छुएं। बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखें तथा यदि स्वयं अस्वस्थ महसूस करें तो घर पर रहकर उपचार लें। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को हीट वेव के खतरे से सुरक्षित रखें।