home page

SIRSA में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मैनेजर सहित 3 युवतियां व युवक काबू

 | 
NEWS
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

SIRSA जिला पुलिस ने शहर में होटल की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी राज सिंह के नेतृत्व में एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने डबवाली रोड स्थित ऑलवेज वेलकम होटल में छापेमारी कर तीन युवतियों और 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीएसपी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल पर दबिश दी।

MAHENDRAINDISNEWS.COM

SIRSA कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से 3 युवतियों और 3 युवकों को संदिग्ध एवं आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़ा गया।पुलिस जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन द्वारा पंजाब से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। मामले में दीपक पुत्र बलबीर चंद निवासी आबा बस्ती बठिंडा तथा कृष पुत्र तेजेंद्र सिंह निवासी शांति नगर बेगू रोड सिरसा, हाल निवासी खरड़ जिला मोहाली को हिरासत में लिया गया है।

वहीं होटल मैनेजर मुकुल पुत्र शिशु कुमार निवासी मसीतांवाली, भुच्चो मंडी (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया गया है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से एक रजिस्टर भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में रजिस्टर में करीब 25 से 30 ऐसे लोगों के नाम दर्ज मिले हैं, जिनके संबंध इस गोरखधंधे से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इन नामों की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका खंगाली जा रही है।थाना सिविल लाइन SIRSA  में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। \

WhatsApp Group Join Now

DSP राज सिंह ने साफ कहा कि शहर में होटलों की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।