home page

शाह सतनाम जी बॉयज व गर्ल्स स्कूलों का दसवीं में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम

Shah Satnam Ji Boys and Girls Schools perform brilliantly in Class 10, with 100% results
 
 | 
Shah Satnam Ji Boys and Girls Schools perform brilliantly in Class 10, with 100% results  

mahendra india news delhi
- 332 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा, गर्ल्स व बॉयज स्कूल में टॉपर्स ने लहराया परचम, विद्यार्थियों ने पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद व शिक्षकों की मेहनत को दिया श्रेय
सिरसा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल बने शाह सतनाम जी गर्ल्स व बॉयज स्कूल, सरसा ने एक बार फिर दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया है। निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे इन विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पित प्रयास, सशक्त मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण ही बड़ी
उपलब्धियों की आधारशिला होते हैं। दोनों विद्यालयों से 332 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद, उनके द्वारा दिए गए शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन तथा अध्यापकों की अथक मेहनत को दिया। वहीं शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति से चरणजीत इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, हिमानी इन्सां, आर.के. चौहान इन्सां, रामकिशन बजाज इन्सां, बॉयज स्कूल के प्राचार्य राकेश धवन इन्सां, गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


- शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में अनंदिता मक्कर ने किया टॉप
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने बताया कि उनके विद्यालय से 161 छात्राएं दसवीं की परीक्षा में शामिल हुईं और परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में अनंदिता
मक्कर ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा अमानत इन्सां ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 112 छात्राओं ने मेरिट के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें 54 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 58 छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच, 23 छात्राओं ने 75 से 79 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए, जबकि 26 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की।


- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में हिमांशु रहा अव्वल
शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल राकेश धवन इन्सां ने बताया कि उनके स्कूल से 171 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल में हिमांशु ने 94.80 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सक्षम व अभिजीत ने संयुक्त रूप से 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा आशीर्वाद ने 94.20 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य राकेश धवन इन्सां ने बताया कि 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 33 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। 14 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन (75 से 80 प्रतिशत के मध्य) अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा 76 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की।
-------------------------------------------

WhatsApp Group Join Now


शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां व बॉयज स्कूल के प्राचार्य राकेश धवन इन्सां ने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद व शिक्षा संबंधी प्रेरणा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में दिए गए सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण का भी इस सफलता में अहम योगदान रहा। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यहां की शिक्षा प्रणाली न केवल सफलता दिलाती है

, बल्कि हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है। दोनों विद्यालयों के 332 विद्यार्थियों में से एक भी छात्र असफल नहीं रहा, जो उन्हें अन्य संस्थानों से अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
फोटो: सिरसा 01,02,03- शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में प्रथम रही अनंदिता मक्कर, द्वितीय रही खुशी व तृतीय स्थान पर रही अमानत इन्सां।
फोटो: सिरसा 04,05,06,07- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में प्रथम रहे हिमांशु, संयुक्त रूप से द्वितीय रहे सक्षम व अभिजीत तथा तृतीय स्थान पर रहे आशीर्वाद।