home page

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में जश्न, कनिष्क चौहान के हरफनौला प्रदर्शन पर खुशी की लहर

 | 
Shah Satnam Ji Boys' College celebrates Under-19 World Cup win, Kanishk Chauhan's all-round performance brings joy

mahendra india news, new delhi
 भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के छठी बार विश्व विजेता बनने और वर्ल्ड कप में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा एवं शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के आॅलराउंडर खिलाड़ी कनिष्क चौहान के शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर शनिवार को कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों, साथी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों ने जमकर जश्न मनाया। कॉलेज प्रांगण में ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा डालकर खुशी जाहिर की।

इस दौरान एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर भारत की जीत और कनिष्क चौहान की सफलता पर बधाइयां दी गईं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह, शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी से जसकरण सिंह सिद्धू सहित स्टाफ सदस्यों ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और कनिष्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के प्रशासक चरणजीत इन्सां, हैड कोच डॉ. नवजीत भूल्लर, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर तथा सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने भी कनिष्क चौहान को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।


- सिरसा और हरियाणा के लिए गौरव का क्षण : डॉ. दिलावर सिंह
इस अवसर पर शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि यह सिरसा, हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है कि भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि फाइनल ईयर के छात्र कनिष्क चौहान का इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ. दिलावर सिंह ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद और खेल संबंधी मार्गदर्शन से इस संस्थान के खिलाड़ी लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनिष्क ने फास्ट बॉलर के रूप में सटीक यॉर्कर डालकर विकेट हासिल किए और यह तकनीक स्वयं पूज्य गुरु जी द्वारा सिखाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूज्य गुरु जी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुद्ध डायमंड व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित करते हैं, ताकि खिलाड़ी खेलों के माध्यम से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकें।

WhatsApp Group Join Now


- संस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : जसकरण सिंह
शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के जसकरण सिंह सिद्धू ने कहा कि भारतीय अंडर-19 टीम की जीत देश के लिए गौरव की बात है, लेकिन संस्थान के लिए इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि कनिष्क चौहान इस अकादमी का पहला खिलाड़ी है, जिसने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय टूनार्मेंट में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कनिष्क को फिनिशर की जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे उसने बखूबी निभाया। जसकरण सिंह ने कनिष्क की सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि सिरसा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अनिरुद्ध चौधरी और सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल का भी कनिष्क को आगे बढ़ाने में अहम योगदान रहा है।


- आईपीएल में भी दिखेगा दम : डॉ. वेद बैनीवाल
सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने कहा कि कनिष्क चौहान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सिरसा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कनिष्क मेहनती खिलाड़ी है और मिले हर अवसर को भुनाना जानता है। डॉ. बैनीवाल ने विश्वास जताया कि भविष्य में कनिष्क आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलकर अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अनुभव हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को तराशने में शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी का बड़ा योगदान रहा है।