शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का बी.एड. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
mahendra india news, new delhi
- 67 विद्यार्थियों ने मेरिट, 22 ने प्रथम श्रेणी हासिल की, सिमरन रही अव्वल
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा द्वारा घोषित शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बी.एड. द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में शाह सतनाम जी कॉलेज आॅफ एजुकेशन सिरसा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मेरिट और प्रथम श्रेणी प्राप्त कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। कॉलेज की छात्रा सिमरन ने 82.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा प्रीतम रानी ने 79.71 प्रतिशत,पारसी इन्सां ने 79.57 प्रतिशत,मंजीत कौर ने 79.29 प्रतिशत तथा सुजल ने 78.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम में 67 विद्यार्थियों ने मेरिट तथा 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर और प्राचार्य डॉ. रजनी बाला ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापरक शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह निरंतर सफलता प्राप्त करें और महाविद्यालय के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। अंत में दोनों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
