home page

योगा चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

 | 
Shah Satnam Ji Girls' College athletes won 5 medals at the Yoga Championship

mahendra india news, new delhi
फरीदाबाद में आयोजित सीनियर योगा चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण सहित 5 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा खेलों के प्रति दिए जा रहे प्रोत्साहन और मार्गदर्शन को दिया। 18 से 21 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में कायना नारंग ने स्वर्ण, जबकि आरजू ने रजत पदक जीता। 21 से 25 आयु वर्ग में निशा रानी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 25 से 30 आयु वर्ग में जीएफबी दिलप्रीत इन्सां ने छठा स्थान प्राप्त किया।
-

आर्टिस्टिक इवेंट में भी चमकीं खिलाड़ी
18 से 35 आयु वर्ग के आर्टिस्टिक इवेंट में आरजू ने स्वर्ण पदक और कायना नारंग ने रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रकार स्कूल की खिलाड़ियों ने
प्रतियोगिता में कुल 5 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा की प्रिंसिपल डा. गीता मोंगा इन्सां, स्पोर्ट्स इंचार्ज डा. रिशू तोमर इन्सां ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।