home page

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज SIRSA के इको क्लब ने दिया पर्यावरण अनुकूल होली का संदेश

 | 
Shah Satnam Ji Girls College's Eco Club gave the message of eco-friendly Holi

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के इको क्लब की ओर से स्प्लैश आॅफ सस्टेनेबिलिटी: होली अवेयरनेस विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें हरी व सुरक्षित होली मनाने के लिए प्रेरित करना था। सेमिनार में प्राकृतिक रंगों के उपयोग, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त उत्सव मनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि रासायनिक रंग त्वचा, जल स्रोतों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं,

इसलिए प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही त्योहारों के दौरान पानी की अनावश्यक बबार्दी रोकने का संदेश भी दिया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता बनाए रखें और त्योहारों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाकर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें। इको क्लब कन्वीनियर डॉ. रिशु तोमर ने कहा हर छोटा कदम मायने रखता है,

आइए इस बार हरी होली मनाएं। उन्होंने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वे जल की बबार्दी नहीं करेंगी और केवल सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करेंगी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण मित्र होली मनाने की शपथ ली। नाजुक, वनीशा, समायरा और मोनिका वर्मा ने पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया तथा कॉलेज परिसर व कक्षाओं में जाकर छात्राओं को प्रेरित किया।
इको क्लब की सदस्य मैडम रेनू, निशा और मुस्कान ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन हरी, सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली मनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

WhatsApp Group Join Now