विश्वविद्यालय मेरिट में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज SIRSA का परचम, बी.पी.एड. की टॉप-10 पर किया क्लीन स्वीप
mahendra india news, new delhi
शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कॉलेज की छात्राओं ने बी.पी.एड. (चतुर्थ सेमेस्टर) की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में ऐसा प्रदर्शन किया, जो अपने आप में एक मिसाल बन गया। छात्राओं ने टॉप-10 के सभी 10 स्थानों पर कब्जा जमाकर कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहरा दिया।
वहीं डी.पी.एड. (चतुर्थ सेमेस्टर) के परिणामों में भी कॉलेज की पांच छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर संस्थान की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। कॉलेज प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा को दिया। कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर दिखाई दे रहा है।
- बी.पी.एड. में टॉप-10 पर कॉलेज का कब्जा
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा इन्सां ने बताया कि बी.पी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में सिल्वनीत सिद्धू ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसके अलावा आसमी इन्सां ने द्वितीय, पुष्पा ने तृतीय, सीमा उपाध्याय ने चतुर्थ, जसनदीप कौर ने पांचवां, सिमरनप्रीत ने छठा, अपूर्वा ने सातवां, आरती देवी ने आठवां, ममता रानी ने नौवां तथा संत्रो ने दसवां स्थान हासिल किया। इस तरह विश्वविद्यालय की पूरी टॉप-10 मेरिट सूची पर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज का ही दबदबा रहा।
- डी.पी.एड. में भी शानदार प्रदर्शन
डी.पी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में प्रियंका गोदारा ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कोमल ने चौथा, सरोज ने छठा,किरणा ने सातवां तथा उषा ने दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाया।
- सामूहिक प्रयासों का परिणाम: प्राचार्या
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने सभी सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कॉलेज परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणादायी शिक्षाओं के अनुरूप संस्थान शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना और व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल देता है। इसी का परिणाम है कि छात्राएं लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज भविष्य में भी पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण: रिशु तोमर
स्पोर्ट्स इंचार्ज एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर रिशु तोमर ने कहा कि शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। बी.पी.एड. में विश्वविद्यालय की टॉप-10 की सभी रैंक तथा डी.पी.एड. में पांच स्थान हासिल करना कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं की मेहनत का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से संस्थान में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन पर भी विशेष बल दिया जाता है, जिसके सकारात्मक परिणाम विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में लगातार देखने को मिल रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं और स्टाफ को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज भविष्य में भी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करता रहेगा।
