शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में अंबेडकर जयंती व बैसाखी उत्सव धूमधाम से मनाया - विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, गीत व नाटकों के जरिए दी शानदार प्रस्तुतियां
-- प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, गतिविधियों को बताया विकास का आधार
सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा बैसाखी उत्सव के उल्लासपूर्ण आयोजन से हुई। इस दौरान रुहमीत, कीरत, जेसिका एवं हितीशा ने सुंदर कविताएं प्रस्तुत की और जपलीन, गुरनूर और नूरमीत ने भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही प्रियांशी, इनायत, गुरनूर, नव्या, पर्ल, पीहू, शाइन प्रीत, अमूल्या, मन्नत ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक मार्मिक नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।
वरिष्ठ कक्षाओं में मन्नत ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की, जबकि अर्शनूर एवं काव्या ने उनके जीवन और विचारों पर प्रभावशाली भाषण दिए। भारती और शिवन्या ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। अंत में एशिन, सुखमीत, सिमरन, शायना, मुस्कान आदि छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उनके संघर्ष, त्याग और महान योगदान को सजीव रूप में दर्शाया गया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
