home page

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्राएं सम्मानित

 | 
Shah Satnam Ji Girls School declares annual exam results, honours meritorious students

mahendra india news, new 
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल SIRSA में सोमवार को प्री-नर्सरी से लेकर नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां व उप-प्रधानाचार्या सीमा छाबड़ा इन्सां द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद स्कूल से संबंधित एक डॉक्युमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। सुबह 9:30 बजे से ही छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचने लगीं और अपनी-अपनी कक्षा इंचार्ज से रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया।

कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तीर्ण छात्राओं ने प्रधानाचार्या व स्टाफ सदस्यों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही प्राप्त होती है।
 

यूकेजी व प्राथमिक वर्ग में शानदार प्रदर्शन
कार्यक्रम में यूकेजी एवं प्राथमिक वर्ग की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्री-नर्सरी में सुफियत व हरलीन, नर्सरी में सुखनूर, गुनिका, ख्वाहिश व वैष्णवी तथा यूकेजी में गिरिशा, हरगुन गनरीज व सुखरीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम में नायरा, अमूल्या व प्रदीप, द्वितीय में जसमीत, तृतीय में जसलीन तथा प्लेयर सेक्शन में हरलीन व नायरा अव्वल रहीं। कक्षा चतुर्थ में चाक्षिका प्रथम, सचिन द्वितीय व वर्णिका तृतीय रही, जबकि प्लेयर सेक्शन में गुलनाज, वाणी व हिमाया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं में ग्रेसी, दिलजोत, ऐशनीत, सीरत, सनाया व सुप्रिया अरोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

WhatsApp Group Join Now

मिडिल व सीनियर वर्ग में भी रही प्रतिस्पर्धा
कक्षा छठी में मनप्रीत, हिमांशु व पूनम रानी, सातवीं में गुररहमत, राघवी व रहमत तथा आठवीं में बलैसी, शगुन व स्नेहा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार छठी प्लेयर सेक्शन में गुरअंशमीत,अनवी व पिहिका, सातवीं प्लेयर में कनिशा,सिमरन, सौगात, आठवीं में सहजमीत, जन्नत, अंशरीत ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा में विधि, काव्या व ईवा तथा प्लेयर सेक्शन में शुभनूर, लक्षिता व स्नेह मीत कौर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। ग्यारहवीं कक्षा के मेडिकल, नॉन-मेडिकल, आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मेडिकल में यशिका, सहजदीप व अर्पिता, नॉन-मेडिकल में सोनम, वैशाली व हरमनदीप, आर्ट्स में रहमत, मन्नत व महक तथा कॉमर्स में जाहनवी, शाही मीत व सूफी ने शीर्ष स्थान हासिल किए। 11वीं प्लेयर सेक्शन में रविंद्र कुमार, जयसुख, इशिता, कॉमर्स प्लेयर सेक्शन में इशिता, दिलशान प्रीत,दृष्टि क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।