home page

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में 12वीं की रश्मिन हेड गर्ल और जस्मीन को चुना वाइस हेड गर्ल

Shah Satnam Ji Girls School selected Rashmin, a Class 12 student, as Head Girl and Jasmin as Vice Head Girl
 | 
Shah Satnam Ji Girls School selected Rashmin, a Class 12 student, as Head Girl and Jasmin as Vice Head Girl

mahendra india news, new delhi

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल sSIRSA में शनिवार को नए सत्र के तहत नव प्रवेशी छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया, जिसमें स्कूल परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक गतिविधियों से गूंजता रहा। नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। वहीं छोटे बच्चों को चॉकलेट व आकर्षक उपहार भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीला पुनिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्री-नर्सरी के नन्हे-मुन्नी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मॉडलिंग ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्री-नर्सरी के नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। प्राचार्या डॉ. शीला पुनिया ने अभिभावकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और बच्चों के जीवन की नई शुरूआत को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वागत समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, अभिभावक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।'


- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में हिनाया, नैरा, दृष्टि, गुरलीन, गुरनियामत, स्वीटरोज और रीना ने जुत्ती ले दे घुंघरू वाली... गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा मार उडारी नी घुग्गी ऐ और लोकी देखदे आ कुड़ी नचदी... जैसे लोकगीतों पर छात्राओं ने मनमोहक गिद्धा पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

WhatsApp Group Join Now


- नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा, पदों का चयन
विद्यालय में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें हेड गर्ल के रूप में बारहवीं कक्षा की रश्मिन व वाइस हेड गर्ल के रूप में इसी कक्षा  के वाणिज्य संकाय से जस्मीन को चुना गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं से वॉलंटियर्स का चयन किया गया।


- हाउस कैप्टन व प्रीफेक्ट्स घोषित
विभिन्न हाउसों के लिए भी कैप्टन, वाइस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स का चयन किया गया। राबिया बसरी हाउस, मीरा बाई हाउस, सहजो बाई हाउस और खिलाड़ी समूह के अंतर्गत विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे उनमें नेतृत्व कौशल और अनुशासन का विकास हो सके।