home page

आरएएस की परीक्षा में श्रीगंगानगर के किसान की बेटी शालू कस्वां ने पहले ही प्रयास में की 8वीं रैंक हासिल, ऐसे की परीक्षा की तैयारी

 | 
Shalu Kaswan, daughter of a farmer from Sriganganagar, secured 8th rank in the RAS exam in her first attempt. This is how she prepared for the exam.
 

आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग ) की परीक्षा 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की शालू कस्वां ने पहले ही प्रयास में 8वीं रैंक हासिल की है।


रायसिंहनगर एरिया के गांव ततारसर (50 एनपी) की की रहने वाली शालू कस्वां कला संकाय से स्नातक हैं। शालू के पिता चेतराम कस्वां खेतीबाड़ी का कार्य करते है,ं, जबकि माता कमलेश देवी गृहिणी हैं। शालू के छोटे भाई पुनीत कस्वां भी पढ़ाई कर रहे हैं। शालू की कामयाबी के बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।


ऐसे की तैयारी
आरएएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाली शालू कस्वां ने बताया कि स्नातक पूरा करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर अपने स्तर पर ही अध्ययन शुरू किया। बिना कोचिंग के अनुशासित दिनचर्या और लगातार कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। परिणाम आने के बाद परिवार ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।