home page

शर्मसार करने वाली घटना, 80 साल के ससुर को पुत्रवधु ने डंडों से पीट कर सिर फोड़ा, पांच टांके; आरोपित पुत्रवधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 | 
Shameful incident: Daughter-in-law beats 80-year-old father-in-law with sticks, splitting his head open and requiring five stitches; FIR registered against the accused daughter-in-law

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के रोहतक जिला मेें ससुर का पुत्रवधु ने सिर फोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार घर के बाहर गली में बैठकर हुक्का पी रहे बसाना गांव के 80 वर्ष के बुजुर्ग साधुराम का लाठी मारकर पुत्रवधु ने सिर फोड़ दिया। 

यह घटना 21 जुलाई की शाम साढ़े 7 बजे की है। वारदात समीप लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद वीडियो वायरल हो गई है। कलानौर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधु बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पुलिस को दी शिकायत मेें साधुराम ने बताया उनके 3 बेटे हैं। बड़े बेटे प्रकाश का देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी बबली अपने परिवार सहित अलग रहती है। जमीन के बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है और उसके साथ रंजिश रखती है।

3 दिन पहले मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे वह घर के बाहर चारपाई पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बबली आई और उसके साथ कहासुनी करने लगी। उसके सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। इतना ही नहीं ईंट से भी मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद पीड़ित को कलानौर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां 5 सिर में पांच टांके आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

WhatsApp Group Join Now