हरियाणा प्रदेश में आलू के रेटों में भारी गिरावट, किसानों और व्यापारियों के लिए बढ़ी परेशानी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में आलू के रेटों में गिरावट देख्खने को मिल रही है। इससे किसानों और व्यापारियों में चिंता हो गई। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडियों में आलू के खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं। आलू का दाम प्रति कट्टा केवल 200 से 250 के बीच रह गया है। वहीं आलू की बाहरी क्षेत्रों में भी डिमांड कम है। ऐसे में आलू खरीदार बाजार में कदम आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। ऐसे में इस बार आलू का नखरा पूरी तरह से गायब ही नजर आ रहा है।
इससे सबसे बड़ी परेशानी आलू का कोल्ड स्टोर का किराया तक देने में लोग असमर्थ साबित हो रहे हैं। आलू स्टोर मालिकों को भी दिक्कतें आने लगी है। मौसम आलू की फसल के लिए अनुकूल होने पर उत्पादन अच्छा हुआ।
इसी के साथ ही दूसरे प्रदेशों से भी आलू की आवक जारी है। ऐसे में जो आलू स्टोर में भंडारण किया हुआ है, इसकी बाजार में डिमांड कम चल रही है, इससे दाम गिर गए हैं। बीते वर्ष इन दिनों में आलू के रेट काफी बढ़ गये थे। इस बार बारिश नहीं हुई। बारिश से ही सब्जी के रेटों में उछाल आता है।
यदि आगे स्टोर में रखे रहे तो आलू मालिकों को स्टोर का अलग से किराया वहन करना होगा। ऐसे में स्टोर मालिक अभी से आलू भंडारण करने वालों को ताकीद करते हैं कि अपना स्टाक निकाल लें।
स्टाक करने वाले बाजार पर नजर रखे हुए हैं। स्टाक करने वाले किसान राजेराम, प्रताप सिंह ने बताया कि आलू के रेट नवंबर में उछल सकते हैं। इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। यदि दाम नहीं चढ़े तो नुकसान भी बड़ा हो सकता है।
