चौपटा क्षेत्र में शेरांवाली नहर टूटी, 50 एकड़ भूमि में जलभराव
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर गांव दड़बा कलां के पास रविवार तडक़े करीबन चार बजे अचानक टूट गई। नहर के टूटने से 50 फुट कटाव हो गया। इससे किसानों की गेहूं की फसल डूब गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर को सूचना मिलने पर नहराना हेड से बंद करवा दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीबन 4 बजे अचानक नहर टूट गई। किसानों ने नहर टूटने की सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया। वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नहर टूटने से करीबन 50 एकड़ में पक्की गेहूं की फसल में फसल को नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि इस शेरांवाली नहर से गांव कैंरावाली, दड़बा कलां, मानक दिवान, रूपाना खुर्द, रंधावा, अरनियांवाली, माधोसिंघाना, बकरियांवाली, मल्लेका, शेरांवाली, उमेदपुरा समेत अन्य गांवों में पानी की सप्लाई होती है।
तीन 50 फुट बंद करवा दी, पानी 50 एकड़ में भूूमि, शमलात की भ्भ्भूमि
