home page

शिव विधानसभा के विधायक रविंद्र भाटी की सुरक्षा घटाई, अब सिर्फ एक गनमैन; ये बोले भाटी

 | 
Shiv Vidhansabha MLA Ravindra Bhati's security has been reduced, with only one gunman; Bhati said this
mahendra india news, new delhi
राजस्थान में बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से आजाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा अचानक घटा दी गई है। इस व्यवस्था में की गई कटौती ने राजनीतिक गलियारों में शोच मचा दिया है। आपको बता दें कि पहले जहां उनकी सुरक्षा में पीएसओ समेत कुल 4 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, वहीं अब 3अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है और केवल एक पीएसओ ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा।



अपनी सुरक्षा में कटौती की पुष्टि करते हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से सूचना मिली कि उन्हें वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके बाद जब कारण पूछा गया तो विधायक ने बताया गया कि उनकी अतिरिक्त सुरक्षा हटा दी गई है। इस पर उन्होंने शांत भाव से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठीक है, जो भी फैसला लिया गया है, वह प्रशासन का अधिकार है।

विधायक भाटी ने कहा कि सुरक्षा रहे या न रहे, वे जनता और ओरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।




बता दें कि शिव विस के रविंद्र सिंह भाटी लंबे वक्त से गोचर भूमि, ओरण संरक्षण और सोलर कंपनियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। हाल ही में जयपुर में आयोजित ओरण संरक्षण आंदोलन में भी वे सक्रिय रूप से शामिल हुए थे और उन्होंने मंच से अपनी बात प्रमुखता से रखी थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कमी को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।