home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में बढती चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जताया रोष

 | 
Shopkeepers in Jamal village, located in the Nathusari Chopta area, expressed their resentment by closing their shops due to the rising number of theft incidents

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के गांव जमाल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों और व्यापारियों ने बुधवार को रोष जताया। बढ़ती चोरियों और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सांकेतिक रूप से अपनी दुकानें बंद रखीं और जमाल पुलिस चौकी के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। 

इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

धरना की सूचना मिलते ही जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार तथा नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर गांव जमाल के सरपंच प्रतिनिधि औमप्रकाश डूड्डी, नरेंद्र बैनीवाल, सीताराम, मदन बैनीवाल, प्रहलाद बैनीवाल, देवीलाल खीचड़, अशोक सहू, संदीप कुमार, भरत सिंह, जगतपाल, विनोद कुमार, सुभाष सहारण, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, पाला राम सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण और दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।