home page

श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट की बैठक 14 नवंबर को, वार्षिक लेखा-जोखा होगा प्रस्तुत

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा। श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट नाथूसरी चौपटा की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 नवंबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन सायं 3 बजे बैनीवाल टेंट हाउस, नाथूसरी चौपटा में होगा।

बैठक में ट्रस्ट की ओर से वर्षभर किए गए कार्यों का विवरण एवं वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से सभी सदस्यों एवं सेवादारों से अपील की गई है कि वे बैठक में समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि ट्रस्ट के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जा सके।