श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का किया भव्य स्वागत
mahendra india news, new delhi
संतों की नगरी सिरसा में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के पहुंचने पर श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा ने अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया। विप्र सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण सहयोग किया। वैदिक मंत्रों और शंखनाद की ध्वनि के द्वारा युवा ब्राह्मणों ने वातावरण को गूंजायमान कर दिया प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सभी ब्राह्मणों को शीश झुका कर उनसे आशीर्वाद लिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने भारतीय जनता पार्टी का सदैव साथ दिया है। ब्राह्मण समाज की किसी भी स्तर पर कहीं भी अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सभ्य और शांतिप्रिय समाज है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है। सरपंच राजेंद्र ढुकड़ा और अंतरिक्ष पंडित की अध्यक्षता में युवा साथियों ने भी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। युवाओं का जोश देखकर प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि आप देश का भविष्य हैं, आपका जोश ही भारतीय जनता पार्टी की शक्ति है।
युवा साथियों को हर मंच पर आगे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा जय घोष टीम का जोश सराहनीय है। जल्द ही दोबारा मिलने के लिए आपको बुलाया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्होंने पूर्ण सहयोग की बात कही।
