home page

श्री खाटू श्याम मंदिर पटेल बस्ती ट्रस्ट ने शोभा यात्रा के दौरान की पेटीज की सेवा

 | 
Shri Khatu Shyam Mandir Patel Basti Trust served Patties during the Shobha Yatra

mahendra india news, new delhi
सिरसा श्री खाटू श्याम मंदिर पटेल बस्ती ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम बगीची धाम द्वारा निकाली गई श्री श्याम बाबा की शोभा यात्रा में आए सभी श्याम भक्तों के लिए पैटीज का वितरण किया गया। सभी श्याम भक्तों को बाबा की कृपा से पैटीज का प्रसाद दिया गया।

ट्रस्ट के प्रधान सुरेंद्र फड़िया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से शहर में समय-समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार की सेवा लगातार की जा रही है और भविष्य में भी अनवरत जारी रहेगी। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर पटेल बस्ती ट्रस्ट की ओर से संरक्षक बृजलाल सैनी, राजकुमार शर्मा, सचिव संजय फड़िया, कोषाध्यक्ष राकेश तलवाड़िया,

उप प्रधान संजय सैनी, ट्रस्ट के अन्य सदस्य राजीव गोयल, विजय बागला, बजरंग सिंगला, नौरंग बंसल, मोहनलाल सैनी,  राकेश नागपाल, नरेश गिंदड़ा ,नवीन शर्मा, सुरेंद्र गोयल, विनय शर्मा, संजय शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।