श्री लक्ष्मण कला केंद्र द्वारा वर्ष 1972 से किया जा रहा है भगवान श्रीराम की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार: अश्वनी सैनी
mahendra india news, new delhi
श्री लक्ष्मण कला केंद्र की एक बैठक का आयोजन निर्देशक शंकर कटारिया एवं रोहतास योगी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अशोक पटेल ने संस्था के आय-व्यय एवं खर्चों का विवरण प्रस्तुत किया। श्री लक्ष्मण कला केंद्र के उपप्रधान अश्वनी सैनी ने बतया कि श्री लक्ष्मण कला केंद्र, मोहल्ला गौशाला स्थित चंचाणों वाली धर्मशाला के पीछे वर्ष 1972 से लगातार भगवान श्रीराम की शिक्षाओं एवं आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष भी श्री लक्ष्मण कला केंद्र के मंच पर भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में श्री लक्ष्मण कला केंद्र में बेहतर भूमिका निभाने एवं संस्था को उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील चौधरी, वेद प्रकाश सैनी, टोनी सैनी, उपप्रधान धीरू रोहिल्ला, उपप्रधान डिप्टी सैनी, सोनलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, राजू शर्मा, पूर्व नगर पार्षद रोहताश वर्मा सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो:
