home page

श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट, सिरसा ने लावारिस अस्थियों का किया विसर्जन

Shri Neelkanth Samaj Seva Trust, Sirsa immersed the unclaimed bones.
 
 | 
Shri Neelkanth Samaj Seva Trust, Sirsa immersed the unclaimed bones.

सिरसा।  श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट, सिरसा ने प्रधान राजेश फुटेला की अध्यक्षता में एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए लावारिस अस्थियों के सम्मानजनक विसर्जन का कार्य किया। ट्रस्ट द्वारा सिरसा से 07 अस्थियां और फतेहाबाद से 16 अस्थियां एकत्र कर हरिद्वार के लिए जत्था रवाना किया गया। यह जत्था हरिद्वार पहुंच चुका है और पवित्र गंगा में विधिपूर्वक इन अस्थियों का विसर्जन किया गया।

श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट सिरसा के सदस्यों उन अस्थियों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। सदस्यों ने कहा कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि उन आत्माओं के प्रति हमारी श्रद्धा और जिम्मेदारी है। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक सुर में संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे पूनय के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते रहेंगे।

इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक अशोक सलूजा, वीणा मुंजाल, प्रधान राजेश फुटेला, कोषाध्यक्ष शुभकरन रातूसरिया, सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र चावला, उपप्रधान लक्की मेहता, नरेश बब्बर, दीनदयाल कंदोई, बिशंबर खुंगर, तरुण गर्ग, राजेंद्र कड़वासरा, वेद कामरा, आकाश मुंजाल, निर्मल कांडा व अन्य मौजूद थे ।

WhatsApp Group Join Now