प्राचीन श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले के अंतर्गत भजन संध्या में जमकर झूमे श्याम श्रद्धालु
mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले के अंतर्गत एकादशी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी सजावट और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुभाष शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर अबोहर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक विशु गर्ग एवं मनीष म्यूजिकल ग्रुप ने बाबा श्याम के श्रीचरणों में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। जो दरबार में आया है, वो अब तुम्हारा है बाबा और श्याम के दरबार में मची रहे होली जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर श्याम नाम की गूंज से भक्तिमय हो गया।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर होली के उल्लास का आनंद लिया। मंदिर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा ने बताया कि शाम को मंदिर परिसर में राजस्थान से आये कलाकारों द्वारा चांग धमाल का कार्यक्रम भी किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट सुनील शर्मा योगी, विकास गर्ग, नवीन गोयल, रमन सर्राफ, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला एडवोकेट,
राजेश बंसल, प्रवीण महिपाल, हेमंत साहुवाला, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, मुकेश बंसल, समीर सिंघल, दीपक वधवा, राकेश शर्मा, ललित मोंगा, मनोज कौशिक, कमल अग्रवाल, मनीष जलंधरा, विशु गनेरीवाला, तेजपाल कुमार, रवि मिमानी, अमित गोयल, दीपक मोंगा, अभिषेक, अनमोल कक्कड़, गौतम गोयल, ऋषभ जैन, विकास गर्ग, नवीन फुटेला, अमन गुप्ता, योगेश शर्मा, प्रदीप ढाका, रूपेश महेश्वरी, नवनीत बंसल, चिराग, सुशांत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
