home page

26 मई को चांदी व सोना के रेट में भारी गिरावट, देखें आज के ताजा रेट ​​​​​​​

 
Silver and gold prices fell sharply on May 26, see today's latest rates
 | 
 Silver and gold prices fell sharply on May 26, see today's latest rates
mahendra india news, new delhi

सोने व चांदी के आज मंगलवार यानि 26 मई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 800 रुपये से अधिक की गिरावट आई। वहीं चांदी का रेट प्रति किलो 3800 रुपये से अधिक लुढक़ गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भी सोने के रेटों में गिरावट आई। मंगलवार को अमेरिका की ओर से ईरान हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। इससे महंगाई का भय पैदा हो गया। इससे चलते सोने और चांदी में गिरावट देखी गई।

बता दें कि मंगलवार सुबह 10 बजे एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 850 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,231 रुपये पर थी। वहीं जून डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 3,864 रुपये गिरकर 2 लाख 72,852 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं दूसरी ओर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 490 रुपये गिरकर 1 लाख 58,890 रुपये रह गया। वहीं चांदी का रेट 2.85 लाख रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

सर्राफा बाजार में क्या भाव?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट शाम को अपडेट होता है। इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी के रेटों में अलग-अलग रुझान देखने को मिला। डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी उम्मीदों से सोने की कीमतों में तेजी आई थी। वहीं, चांदी के दाम बिना किसी बदलाव के रहे। सर्राफा बाजार बंद होने सोमवार को सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं, चांदी 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर जस की तस रही।

WhatsApp Group Join Now