home page

22 मई को चांदी व सोना के रेट में आई तेजी, देखे आज के ताजा रेट

 | 
Silver and gold prices rose on May 22, see today's latest rates
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आज शुक्रवार यानि 22 मई को बाजार ख्खुलते ही तेजी देखने को मिली है। बाजारों में चांदी चमककर 2.71 लाख रुपये प्रति किलो रह गई। इसी तरह सोना चढक़र 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा बाजार के उलट मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर सोने चांदी में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्‍स पर बीते सत्र में रात्रि 11.03 बजे तक चांदी 363 रुपये के नुकसान के साथ ट्रेड कर रही थी। इसी तरह सोना भी 566 रुपये के लॉस में बोला जा रहा था।

आईबीजेए (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के रेट 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम (3त्न जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं, एमसीएक्‍स पर वीरवार रात्रि 11.03 बजे तक सोने चांदी में नरमी देखी जा रही थी। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 363 रुपये यानी 0.13 फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रही थी। यह 2,73,902 रुपये प्रति किलो पर थी। वहीं, सोने के भाव 566 रुपये नीचे थे। यह पीली धातु 1,59,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों मुताबिक बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,59,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

सर्राफा बाजार में रेट
इसी के साथ ही आपको बता दें कि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने तक राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 5,000 रुपये उछली। यह उछलकर 2 लाख 71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसे सस्ते भाव पर खरीदारी और औद्योगिक मांग में सुधार के रुख से सहायता मिली। इसी तरह 24-कैरेट वाले सोने के दाम 600 रुपये बढ़े। ये बढक़र 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गए। बुधवार को इसका बंद भाव एक लाख 64,900 रुपये था।

WhatsApp Group Join Now