home page

9 हजार सस्ती हो गई चांदी, सोने में भी दिखा सुधार, खरीदने से पहले जानिए आज के ताजा रेट

 | 
Silver became cheaper by 9 thousand, gold also showed improvement, know today's latest rates before buying
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। विश्व भर के बाजारों में सोने-चांदी के रेट में बीते कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है,  इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर  के रेट घटे हैं. आज 7 फरवरी 2026 के दिन सोने चांदी के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है। अब सोने-चांदी के दाम अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक आखिरी सेशन में 24 कैरेट सोना के रेट 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी. उससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए.

आज 7 फरवरी 2026 को MCX पर 24 कैरट सोने के कीमत 1.52-1.55 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है.