home page

ज्यादा सस्ती हुई चांदी, सोने के रेट भी गिरे, जानें लेटेस्ट रेट

 | 
Silver becomes cheaper, gold prices also fall; check the latest rates

mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आज शुक्रवार यानि 26 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि वैश्विक बाजारों में बिकवाली और ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण पिछले दो से तीन दिनों से बाजार दबाव में है. इसके चलते सोने चांदी के रेटों में गिरावट देखने को मिल रहा है. 

शुक्रवार को आज 24 कैरेट सोने का रेट कल 25 जून के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 940 रुपये गिरा है. जहां वीरवार को इसकी कीमत 1,41,070 रुपये थी, वहीं शुक्रवार को घटकर यह 1,40,130 रुपये पर आ गई है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने के रेट में आज प्रति 10 ग्राम 860 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. जबकि वीरवार को 1,29,220 के स्तर से गिरकर आज भाव 1,28,360 रुपये पर आ गया है। 

चांदी का रेट 
चांदी का वीरवार यानि कल 25 जून को चांदी के रेटों में प्रति किलो 10000 रुपये की गिरावट आई है। इस मुकाबले शुक्रवार को चांदी में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट देखी जा रही है। वीरवार को चांदी का रेट प्रति किलो 2,35,000 रुपये थी और आज कीमत 2,34,900 रुपये प्रति किलो है। 

 

WhatsApp Group Join Now