चांदी में बड़ी गिरावट, 12 हजार रुपये हुई सस्ती, सोने के रेट भी गिरा
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी में पिछले दिनों बड़ी तेजी देखी गई। आज 6 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव जारी है, बता दें कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4.20 लाख/किलो और सोने ने 1.93 लाख/10 ग्राम का रेट हाई लेवल पर था, जिसके बाद से चांदी सोने के रेटों रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली, अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. आज एक बार फिर सबकी नजरें गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर बनी हुई हैं.
बता दें कि सोने-चांदी की बढ़ते घटते रेटोंं पर न केवल निवेशकों की नजर है, बल्कि शादी-ब्याह के सीजन के बीच आम खरीदार भी उहापोह में हैं. सोने-चांदी के दाम घटने-बढऩे से लेकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक के रेटों पर लाइव अपडेट और साथ ही उतार-चढ़ाव के कारणों और आगे की चाल पर एक्सपर्ट्स के कमेंट आपको यहां इस लाइव ब्लॉग में मिलेंगे।
चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को 2,43,815 रुपये/किलो पर क्लोज हुई मार्च डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार को 2,34,063 रुपये/किलो के भाव पर खुली थी, जबकि 1 घंटे के भीतर इसमें 9,859 रुपये तक की गिरावट देखी गई.
MCX वायदा बाजार में सुबह चांदी के रेट में 11 हजार रुपये की गिरावट देखी गई. अब तक चांदी करीब 2 लाख रुपये सस्ती हुई है. सोना भी करीब 2 हजार रुपये सस्ता होकर 1 लाख 50 हजार रुपये तोला पर पहुंच गया है.
