चांदी में आई रिकॉर्ड गिरावट, खरीद लो सोना, आज हो गया सस्ता
पिछले कई दिनों से सोने व चांदी को लेकर सुबह से शाम तक हर घर में चर्चा रहती है। चर्चा उतार चढ़ाव को लेकर होती है। सोने और चांदी के रेट में आज वीरवार यानि 5 फरवरी को भारी गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना करीब चार हजार रुपये की गिरावट के साथ खुला जबकि चांदी में 13,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है।
आपको बता दें कि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में सोना 153046.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि आज 151948.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 148455.00 रुपये तक लुढक़ गया। इसी तरह मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 268850.00 रुपये किलो पर बंद हुई थी और आज 258096.00 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 252719 रुपये तक लुढक़ गई।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है. एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन र की तेजी के बाद देर रात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (रूष्टङ्ग) में आई मामूली रेट में गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है. लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?
