home page

चांदी के रेटों में बड़ी गिरावट, सोना भी गिरा, जानिए आज का भाव

 | 
Silver rates fall sharply, gold also falls, know today's price
mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से सोने चांदी के रेट में आग लगी हुई थी। इससे आमजन को खरीदना मुश्किले हो रहा था। आज 2 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। आज एमसीएक्स के शुरुआती कारोबार में चांदी के भाव में करीब 16,000 रुपये की गिरावट आई। सोने के रेट में भी 4,500 रुपये की गिरावट आई है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली लेकिन जल्दी ही इसमें गिरावट आ गई। 

आपको बता दें कि सुबह 9.30 बजे यह 15,939 रुपये यानी 6 प्रतिशत गिरावट के साथ 2,49,713 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

इस बीच सोने के रेट में भी गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना करीब 4,500 रुपये यानी 3 प्रतिशत गिरा है। पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और सोमवार यह 1,46,000 रुपये पर खुला। 9.39 बजे यह 4,432 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,321 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय कीमत
इसी के साथ ही आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 3.3 फीसदी गिरावट के साथ $4,703.27 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में इसमें 5 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई थी और यह दो हफ्ते में अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर भी अप्रैल डिलीवरी के लिए 0.3त्न के साथ $4,729.20 प्रति औंस पर था।

WhatsApp Group Join Now