home page

SIM Card Rule: बदल गए सिम कार्ड से जुड़े ये नियम, नया SIM खरीदने से पहले जान लें

 | 
SIM Card Rules: These rules related to SIM cards have changed, know them before buying a new SIM
mahendra india news, new delhi 

अगर आप नया सिम कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दूर संचार विभाग ने सिम कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। अब इस प्रक्रिया को पेपरलेस बना दिया गया है। ऐसे में सिम खरीदने से पहले इस नियम के बारे में जरुर जान लें।

विभाग ने दी ये जानकारी
दरअसल, दूरसंचार विभाग द्वारा अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस विषय में जानकारी देते हुए बताया गया है कि यूजर्स को नया सिम खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ये नियम इसलिए लागू किए गए हैं, क्योंकि ऐसी जानकारियां सामने आई थी कि ग्राहकों के निजी दस्तावेजों के साथ फर्जीवाडा हो रहा हैं।

डिजिटल इंडिया के तहत, अब यह पेपरलेस व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब अगर उपभोक्ता को प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में अपना नंबर बदलवाना है, तो टेलीकॉम ऑपरेटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ओटीपी बेस्ड सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है। अब आप बिना कोई फोटोकॉपी या अन्य डॉक्यूमेंट शेयर किए नया सिम कार्ड खरीद पाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होने वाली है। इसमें यूजर के डॉक्यूमेंट के गलत इस्तेमाल पर रोक लग सकेगी।

1 रूपए का आएगा खर्चा
दूरसंचार विभाग द्वारा केवाईसी रिफॉर्म में आधार बेस्ड ई- केवाईसी, सेल्फ केवाईसी और ओटीपी बेस्ड सर्विस स्विच की शुरुआत कर दी गई है। अगर आप नया सिम खरीदते हैं तो आपको केवल आधार कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इसमें केवल आपको ₹1 खर्चा देना होगा। इसके अलावा, आप ऑनलाइन केवाईसी भी वेरीफाई करवा सकते हैं। इसके लिए सेल्फ के- वाईसी की सुविधा शुरू कर दी गई है। उपभोक्ता डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल करके भी केवाईसी को वेरीफाई करवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
 

वहीं, दूसरी तरफ प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में स्विच करने के लिए उपभोक्ता को अब टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिस में जाने की आवश्यकता नहीं है। मात्र ओटीपी के जरिए ही इस काम को करवा सकते हैं।