home page

वुशु का डिप्लोमा करने वाली SIRSA जिले की पहली खिलाड़ी बनी सिमरन शर्मा

 | 
Simran Sharma became the first player from Sirsa district to earn a diploma in Wushu

Mahendra india news, new delhi
 हिम्मत व मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। जब लक्ष्य निर्धारित कर दिन-रात उसकी प्राप्ति के लिए प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर के पूर्व सरपंच स्व. डा. जसबीर सिंह मोरवाल की होनहार पुत्री सिमरन शर्मा ने, जिन्होंने एनएसएनआईएस (नेताजी सुभाष नैशनल इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स) से वुशु का डिप्लोमा कर सिरसा की पहली खिलाड़ी बनकर न केवल सिरसा जिले को गौरवांवित किया है,

बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। सिमरन शर्मा ने बताया कि इस सफलता में उनके पति अनुज शर्मा के साथ-साथ परिवारजन व कोच एम सदानंदा ने भी पूरा सहयोग किया और उसे लगातार प्रोत्साहित किया, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंची है। शर्मा ने बताया कि वह सिरसा जिले की पहली महिला खिलाड़ी है,

जिसने वुशु का डिप्लोमा किया है। सिरसा जिले का कोई भी प्रतिभागी अभी तक यह डिप्लोमा नहीं कर पाया है। इससे पूर्व भी वह अनेक राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागिता कर गोल्ड व अन्य पदक जीत चुकी है। सिमरन शर्मा ने कहा कि उसका सपना है कि एक दिन वह देश के लिए खेले और राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय स्तर पर देश का नाम रोशन करे।

WhatsApp Group Join Now