home page

SIRSA अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

 | 
SIRSA Additional Deputy Commissioner Arpit Sangal visited NEET (UG) examination centres and reviewed the preparations
Mahendra india newws, new delhi

SIRSA अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने जिला में 3 मई को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीएसपी आदर्शदीप सिंह, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से कॉर्डिनेटर प्रिंसिपल प्रदीप सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड आदि मौजूद रहे। 

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे मेडिकल सुविधा, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लडक़े और लड़कियों की अलग-अलग लाइन लगवाकर एंट्री करवाई जाए और बायोमैट्रिक जांच उपरांत परीक्षा रूम तक भेजा जाए। उन्होंने स्वयं सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

SIRSA अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से प्रवेश आरंभ हो जाएगा। परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न करवाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने देने की हिदायत दी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न आए, इसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था बनाए रखें।

WhatsApp Group Join Now