home page

SIRSA हुड्डा सेक्टर में हथियारों से दहशत फैलाने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। बीती 29 अप्रैल 2026 को शहर के हुड्डा सेक्टर-19 में घातक हथियारों के साथ दहशत फैलाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मेला ग्राउंड क्षेत्र निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मेला ग्राउंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है । थाना प्रभारी ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के साथ दहशत फैलाने और अशांति का माहौल बनाने की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से कुल 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे, जबकि घटनास्थल से 2 खाली कारतूस भी मिले थे। जांच में स्कॉर्पियो पर फायरिंग के निशान भी पाए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि बकरियांवाली निवासी एक युवक से पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई थी।

मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियारों के साथ दंगा करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो पहले ही कब्जे में ले ली थी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now