home page

बरसाती पानी भरने से सिरसा चौपटा रोड डायवर्ट, इस रूट से जा सकेंगे वाहन

 | 
Sirsa Chowpata road diverted due to rain water filling, vehicles can go through this route
 mahendra india news, new delhi
सिरसा से चौपटा रोड पर गांव दड़बा कलां व चौपटा के बीच बरसात पानी का जलभराव हो गया है। जिसको लेकर लोकनिर्माण विभाग ने ििसरसा चौपटा रोड डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। बरसाती पानी से रोड पर दो फीट से तीन फीट तक पानी का जगह जगह भराव हो गया है। 

इसी को लेकर अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा डायवर्ट रूट के अनुसार वाहन अब सिरसा से रूपाना खुर्द, लुदेसर से चौपटा होकर भादरा आ जा सकेंगे। इसी के साथ ही भट्टू की तरफ जाने वाले वाहन दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर जा सकेंगे। 

बरसात ने बढ़ाई चिता
चौपटा क्षेत्र में मानसून की बार बार वर्षा हो रही है। अधिक वर्षा होने से जहां फसलें खराब हो गई है। इसी के साथ वर्षा ने सिचाई विभाग के अधिकारियों की चिता बढ़ा दी है। वर्षा के कारण हिसार घग्घर ड्रेन के बांधों को मजबूत करने में दिक्कतें आ रही है। इससे हमेशा टूटने का खतरा बन रहा है। वहीं गुडिया खेड़ा के पास भी पिछले दिनों टूटी चुकी है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ड्रेन पर पहले कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं समय पर सफाई भी नहीं करवाई गई। अब पानी के लगातार जलस्तर से किसान चिंता में हैं। अब सिचाई विभाग के अधिकारियों ने ड्रेन की निगरानी बढ़ाई हुई है।