home page

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में SIRSA जिला स्तरीय कार्यक्रम आज, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

 | 
MAHEN
Mahendra india news, new delhi

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को प्रातः 9.30 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यह कार्यक्रम मुल्तानी कॉलोनी स्थित भगवान शिव मंदिर में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। 

Sirsa अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं एवं गणमान्य अतिथियों के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं धार्मिक भजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगे। इसके अलावा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सोमनाथ मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, उसके पुनर्निर्माण तथा भारतीय संस्कृति में उसके विशेष स्थान की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में विभिन्न चित्रों, ऐतिहासिक तथ्यों एवं जानकारीपूर्ण सामग्री के जरिए लोगों को भारतीय सभ्यता से जुड़ी प्रेरणादायक झलक देखने को मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now