home page

हरियाणा का प्रथम SIRSA जिला ऐसा जहां पर वार्ड समितियों की मीटिंग में ट्रांसजेंडर समुदाय होंगे ‘विशेष इनवाइटी

 | 
 Sirsa is the first district in Haryana where transgender community will be given special invitees in ward committee meetings
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिला प्रदेश में प्रथम ऐसा जिला होगा। जहां पर वार्ड समितियों की मीटिंग में ट्रांसजेंडर समुदाय विशेष इनवाइटी’ होंगे। यह प्रदेश में समावेशी और सहभागी शासन की दिशा में अच्छा फैसला है। जिला प्रशासन के इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्थानीय प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल कर उनकी आवाज को सशक्त रूप बनाना है। इस निर्णय से ट्रांसजेंडर समुदाय बहुत ही खुशी देखने को मिल  रही है और कहा कि जिला प्रशासन और सरकार तक वे अपनी बात रख सकेंगे।

https://mahendraindianews.com/youth/this-batsman-holds-the-orange-cap-in-ipl-see-who-holds-th/cid18606595.htm


जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया 
सिरसा के जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड समितियों के कार्यों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए स्थानीय मुद्दों को जिला प्रशासन व्यवस्था में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले, यह इस पहल का उद्देश्य है। जिसको लेकर फैसला लिया गया है। अब वार्ड क्षेत्रों के अंदर रहने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय को अब सभी वार्ड समिति मीटिंग मेेंं विशेष आमंत्रित के रूप में भाग लेने के लिए कहा जाएगा। इस फैसले से ट्रांसजेंडर समुदाय को अपने मुद्दे सीधे तौर पर रखने और फैसले प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का मौका मिलेगा।


उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय का सशक्तिकरण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया भी अधिक समावेशी, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इस नई पहल को सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की दिशा में एक सराहनीय फैसला माना जा रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now