home page

हिसार महापंचायत में होगी सिरसा जेजेपी की अहम भागेदारी: अशोक वर्मा

 | 
Sirsa JJP will have an important participation in the Hisar Mahapanchayat: Ashok Verma

mahendra india news, new delhi
न्याय प्राप्ति तक जेजेपी परिवार का जारी रहेगा संघर्ष
 जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि हिसार में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से एक पुलिस कर्मचारी द्वारा की गई बदसलूकी व हथियार लहराने के विरोधस्वरूप होने वाली 27 अप्रेल की महापंचायत में सिरसा जिले से जेजेपी परिवार की अहम भागेदारी होगी।

मंगलवार को जारी बयान में जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पार्टी पूर्व डिप्टी सीएम से अभद्रता व इनसो नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर महापंचायत के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी और न्याय प्राप्ति तक पार्टी का यह संघर्ष जारी रहेगा। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि उपरोक्त गंभीर मुद्दों को लेकर आगामी 27 अप्रेल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली के सामाजिक विरोध में महापंचायत की जाएगी।

उन्होंने सिरसा जिले के सभी जेजेपी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिसार की महापंचायत में भाग लेकर यह प्रमाणित करें जेजेपी किसी भी शासकीय अत्याचार को सहन नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से हाईकोर्ट, मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग तक मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्याय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि 27 अप्रेल को हिसार महापंचायत में ही पार्टी सर्वसम्मति से आगामी संघर्ष की रणनीति तैयार करेगी। 

WhatsApp Group Join Now