चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सिरसा एमएलए गोकुल सेतिया का धरना, बोले क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम उजागर करो
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में राज्यसभ्भा चुनाव के बाद राजनीति में बड़ी उठक पटक कौ दौर जारी है। चुनाव में एक सीट बीजेपी व एक सीट कांग्रेस ने जीती है। इस राज्यसभा चुनाव में मात्र 0.34 मतों के अंतर से जीती कांग्रेस में एक बार फिर से फुट बढ़ गई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के उन 9 एमएलए के नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंप दिए हैं, जिनके वोट निरस्त और क्रॉस हुए हैं।
गोकुल ने शुरू किया धरना
इसी बीच चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया धरने पर बैठे गए हैं। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक किया जाए। इसी को लेकर यह धरना दिया है।
सिरसा एमएलए सेतिया ने कहा कि विपक्ष की तरफ से मेरा व कई नाम इंटरनेट मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं। क्रॉस वोट व वोट कैंसिल होना दोनों ही पार्टी से धोखा है। सिरसा के कांग्रेसी एमएलए गोकुल सेतिया ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले और वोट रद्द करने वाले एमएलए के नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी।
इसी के साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वह बुधवार को चंडीगढ़ में अपने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दूंगा और बाकी एमएलए से अनुरोध करूंगा कि वे भी धरने पर आए। जिन 5 विधायकों ने क्रॉस वोट करके पार्टी की मंजी ठोकने का काम किया है, उन्हें बाहर निकालने का कार्य किए जाए। पार्टी का एमएलए होने के कारण मेरा भी अपनी बात रखने का हक है।
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर जो फेक न्यूज डाल रहे हैं कि उसमें मेरा भी नाम है। इसमें कोई दो राय नहीं है सीएम साहब मेरे घर आए। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी इज्जत करता हूं।
राज्यसभा चुनाव: हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस से बाहर जाएंगे 9 एमएलए
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के उन 9 एमएलए के नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंप दिए हैं, जिनके वोट निरस्त और क्रॉस हुए हैं।
हरियाणा में इन एमएलए को कांग्रेस हाईकमान एक-एक कर जवाबतलबी करने के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कड़े निर्णय लेने के लिए जाना जाता है।
इसी को लेकर ऐसे में इस बात की काफी हद तक संभावना है कि कांग्रेस पार्टी के साथ दगा करने वाले एमएलए पर कड़ी कार्रवाई होगी।
राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर ने स्वयं ही पार्टी छोड़ दी। कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी के पति हैं, जिनका नाम क्रॉस वोटिंग में आ रहा है।
5 एमएलए ने की थी क्रॉस वोटिंग
राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के 5 एमएलए ने क्रॉस वोटिंग की है, जबकि 4 एमएलए की वोट निरस्त हुई है। बीजेपी की रणनीति यदि पूरी तरह से सफल होती तो क्रॉस वोटिंग करने व वोट निरस्त कराने वाले एमएलए का आंकड़ा एक दर्जन पार कर सकता था।
विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संकेत दिए हैं कि उन्हें क्रॉस वोटिंग करने वाले एमएलए के नाम मालूम हैं, लेकिन शिष्टाचार के नाते वे इन नामों का एक बार खुलासा नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान को इन सभी नामों से अवगत करा दिया गया है।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस एमएलए पर पूरे वक्त निगाह रखने वाले कांग्रेस नेता व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले किसी भी एमएलए को बख्शा नहीं जाएगा।
