home page

सिरसा के एमएलए को व्हाट्सएप कॉल कर दी धमकी, धमकी देने वाला ये बोला आरोपी

 | 
Sirsa MLA threatened via WhatsApp call, accused threatens
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेख्श की बड़ी ख्खबरों में सिरसा से हैं। सिरसा के कांग्रेस एमएलए विधायक गोकुल सेतिया को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देने की सूचना सामने आ रही है। एमएलए गोकुल सेतिया ने फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में एक पोस्ट अपलोड कर शहर थाना प्रभारी पर फोन न उठाने का आरोप लगाया है। 

सिरसा के एमएलए ने फेसबुक में पोस्ट में लिखा कि कोई शख्स मोबाइल फोन पर गालीगलौज कर रहा है। इसी के साथ धमकी दी जा रही और एसएचओ सिटी मेरा फोन नहीं उठा रहे। एमएलए सेतिया ने पोस्ट में लिखा कि मैं सुधर गया, नहीं तो ऐसी धमकी देने वालों को साफ कहना चाहता हूं, पंगा लेगा तो सिरे तक निभाएंगे।

एमएलए सेतिया के अनुसार रात्रि करीबन 1:43 से लेकर 1:47 बजे तक कई बार कॉल आई। इसके बाद रात्रि 2 बजे उन्होंने एसएचओ सिटी को कॉल की, लेकिन पुलिस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, जब सेतिया के पास उक्त कॉल आई तो वे चंडीगढ़ में थे। सोमवार दोपहर को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से उक्त पोस्ट हटा ली।

WhatsApp Group Join Now

गुरस्नित सिंह गिल के नाम पर है आईडी
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी बलराज के अनुसार एमएलए गोकुल सेतिया की ओर से लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। वे चंडीगढ़ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से कॉल आई उसकी आईडी गुरस्नित सिंह गिल के नाम पर है। यह नंबर हरियाणा का है।


वहीं, सूत्रों के अनुसार जिस शख्स ने एमएलए गोकुल सेतिया को कॉल की वह उनका जानकार है। गुरस्नित सिंह गिल पहले सिरसा के हुडा सेक्टर में रहता था। अब वह पंजाब में रहता है। उसने एमएलए गोकुल सेतिया को कॉल करके कहा कि हमने तुम्हें वोट दिया, क्या फायदा हुआ...।